सूरह अन-नाज़िआत
يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرْدُودُونَ فِى ٱلْحَافِرَةِ
Yaqūlūna a'innā lamardūdūna fil-ḥāfirah(ti).
वे कहते है, "क्या वास्तव में हम पहली हालत में फिर लौटाए जाएँगे?
📝 टिप्पणी
745) जब काफ़िरों ने मृत्यु के बाद दोबारा जीवित किए जाने (प्रलय/क़ियामत) का समाचार सुना, तो वे आश्चर्यचकित हुए और उसका मज़ाक उड़ाने लगे क्योंकि उनकी मान्यता के अनुसार, परलोक में दोबारा जीवित होना संभव ही नहीं था। यही कारण था कि उन्होंने ऐसा कहा।
सभी आयत 46 आयत